झाँसी / आकाश कुलश्रेष्ठ,
भारतीय बौद्ध संघ की बैठक राकेश जयसवाल राष्ट्रीय महामंत्री के निर्देशन में संगठन मंत्री सुभाष पुरवार की अध्यक्षता में आर. आर. नेत्र परीक्षण केंद्र शिवपुरी रोड झांसी में संपन्न हुई, जिसमें नव नियुक्त अध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय बौद्ध संघ श्रीमती अनीता सिहं की घोषणा डॉ आदित्य साहू महामंत्री भारतीय बौद्ध संघ द्वारा की गई तथा नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह द्वारा महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा सविधान रक्षा की शपथ दिलाई गई l
राष्ट्रीय महामंत्री राकेश जयसवाल महिला पदाधिकारी सदस्यों को अपनी बहन मानते हुए रक्षा सूत्र बंधवाया एवं रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाने की घोषणा की l
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर भंते, डॉ राहुल संघ प्रिया केन्द्र मंत्री दर्जा प्राप्त के संदेश को जिसमें भगवान गौतम बुद्ध तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श वचनों एवं संविधान की गरिमा को बनाए रखना आदि पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे l
जिसमें श्रीमती सुधा पाठक, नीलिमा सिंह, अंजना गुप्ता, अंजू साहू, श्रीमति नीतू साहू, रिंकी रैकवार, विनीता गुप्ता, सुभाष पुरवार आदि अन्य सदस्य तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे l
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती नीतू साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया l
डॉक्टर आदित्य साहू महामंत्री भारतीय बौद्ध संघ द्वारा कार्यक्रम संचालन किया गया l