[ad_1]
नागौर44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेशभर पिछले 48 घंटों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे तथा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि नागौर में सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में गत दो दिनों से ठंडी हवाएं चलने से लोगांे को एकबारगी फिर गर्म कपड़े पहनने पड़े। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।
दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के अरब सागर के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में हवाओं का एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से आगामी 48 घंटों में दिन व रात्री तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 16-17 फरवरी के दौरान जैसलमेर, बाड़मेर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस (औसत से अधिक) के आसपास दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
वहीं नागौर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री ऊपर दर्ज हो सकता है, यानी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी अब रफ्तार पकड़ेगी। खास बात यह भी है कि दिन में गर्मी और रात के समय सर्दी का अहसास हो रहा है। जिससे रोगी भी बढ़े है।
[ad_2]
Source link