@Akash kulshreshtha.
झाँसी। संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय में मंगलवार का दिन एक भावनात्मक और सुखद क्षण का साक्षी बना, जब समिति के संस्थापक डॉक्टर संदीप सरावगी ने विवाह बंधन में बंधने जा रहीं पूजा रायकवार को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
शिवाजी नगर, गंगा हॉस्पिटल के पास किराए के घर में रहने वाली पूजा रायकवार अपनी मेहनतकश माँ स्वर्गीय शांति देवी और पिता अमरजीत रायकवार के संघर्षों से प्रेरित रही हैं। जीवन की कठिनाइयों के बीच 10 दिसम्बर को होने वाला यह विवाह परिवार और परिचितों के लिए आशा और नए आरंभ का प्रतीक माना जा रहा है।
समिति की ओर से पूजा को फुल साइज ट्रॉली बैग, किचन सेट, साड़ी व अन्य उपहार देकर उनके विवाह में सहयोग प्रदान किया गया। उपहार सौंपते समय भावुक होते हुए डॉ. संदीप ने कहा कि बेटियाँ परिवार का गौरव होती हैं। संघर्षों के बीच पली-बढ़ी पूजा एक मजबूत और सशक्त स्त्री का उदाहरण है। हम उसकी नई जीवन यात्रा को सुख, समृद्धि और सम्मान से भरी होने की कामना करते हैं।
संदीप नामदेव , अनुज सिंह , मीना मसीह ,सोमकांत निगम , प्रीतम सिंह प्रेमी , धर्मेंद्र खटीक ,नरगिश , अमित वर्मा ,वसंत गुप्ता ,सिद्धांत गुप्ता ,मनोज रेजा, राजदा आदि उपस्थित रहे
कार्यालय का माहौल इन भावुक पलों से भर उठा। समिति के सदस्यों ने भी पूजा को आशीर्वाद देते हुए उसके भविष्य को मंगलमय होने की शुभकामनाएँ दीं। पूजा रायकवार की यह विदाई केवल एक विवाह नहीं, बल्कि संघर्षों के बीच सपनों के साकार होने की सुंदर कहानी भी है।