डंपर दुकान पर गिरने से हुआ नुकसान, बड़ा हादसा टला | Damage caused by falling on dumper shop, major accident averted

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

भीलवाड़ा8 मिनट पहले

डंपर के पलटने के बाद एक मकान व एक दुकान को हुआ नुकसान।

भीलवाड़ा में रविवार तड़के बजरी से भरा एक डंपर बेकाबू होकर पलट गया। घटना सुबह 3 बजे की है। जिसके कारण कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। लेकिन इस सड़क के किनारे की एक दुकान व एक मकान इस डंपर की चपेट में आ गए। जिससे दुकान को काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद लोग इन डंपर को लेकर फिर से आक्रोशित हो गए। हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद शक्करगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव से रविवार सुबह 3 बजे बजरी से भरा हुआ एक डंपर तेजी से गुजर रहा था। इस दौरान डंपर अतुल पारीक के घर में सामने पलट गया। हादसे के बाद अतुल पारीक के घर की दीवारों में दरारें आ गई। वहीं एक दुकानें के आगे के शटर व अन्य चीजें टूट गई।

पांच दिन पहले भी डंपर से हादसा होने के बाद हाईवे पर हुआ था हंगामा।

पांच दिन पहले भी डंपर से हादसा होने के बाद हाईवे पर हुआ था हंगामा।

कुछ दिन पहले तीन युवकों की हुई थी मौत
गौरलतलब है कि क्षेत्र में ऐसे ही बेकाबू डंपर की वजह से आए दिन हादसे हो रहे है। 5 फरवरी की रात को भी एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में कार में सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत और दो घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीण गुस्सा हो गए और हाईवे को जाम कर दिया था। वहां पर खड़े 4 डंपर में आग लगा दी थी।

क्रेडिट – अखिलेश पारीक, खजूरी

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *