टायर के नीचे दबने से स्कूटी सवार की मौत, डीएसपी ऑफिस के आगे हुआ हादसा | Scooty rider dies after being crushed under tyre, accident happened in front of DSP office

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

रींगस4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रींगस पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के सामने शनिवार की रात पौने आठ बजे डंपर के नीचे दबने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारू की। इसके बाद शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है।

श्रीमाधोपुर से रींगस की ओर आ रहे स्कूटी सवार युवक अशोक(28) पुत्र कानाराम निवासी पालमपुर दिल्ली असंतुलित होकर डंपर से टकरा गया।

श्रीमाधोपुर से रींगस की ओर आ रहे स्कूटी सवार युवक अशोक(28) पुत्र कानाराम निवासी पालमपुर दिल्ली असंतुलित होकर डंपर से टकरा गया।

पुलिस ने बताया कि श्रीमाधोपुर से रींगस की ओर आ रहे स्कूटी सवार युवक अशोक(28) पुत्र कानाराम निवासी पालमपुर दिल्ली असंतुलित होकर डंपर से टकरा गया। जिसकी डंपर के टायर के नीचे दबने से मौत हो गई। इससे पहले घायल अशोक को इलाज के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान अशोक के रूप में की गई है। साथ ही पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देने के लिए नंबर आदि के लिए प्रयास कर रही है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

हादसा डीएसपी ऑफिस के आगे हुआ, जहां मौके पर भीड़ जुट गई

हादसा डीएसपी ऑफिस के आगे हुआ, जहां मौके पर भीड़ जुट गई

मौके पर उपस्थित आरंभ मानव सेवा संस्थान अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी ने बताया कि डंपर रोड़ी से भरा हुआ था। स्कूटी सवार की मौत डंफर के टायर के नीचे दबने से हुई है। मृतक का पेट के नीचे वाला हिस्सा टायर के नीचे आने से बुरी तरह कुचला गया। हादसे के बाद घायल को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया। इससे पहले पुलिस को सूचना दी गई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *