झाँसी / आकाश कुलश्रेष्ठ,
जम्मू – कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले में हुई 26 लोगों की मौत के बाद भारत – पाकिस्तान में युद्ध की स्थिति के बाद
सिविल डिफेंस द्वारा भीड़ – भाड़ वाले क्षेत्र एवं रिहायशी क्षेत्रों में हवाई हमले से होने वाली दुर्घटना में होने वाली जनहानि से बचाव के लिए तथा प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि के लिए समय समय पर लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है ताकि हवाई हमले एवं प्राकृतिक आपदा से कम से कम जनहानि हो तथा लोग स्वयं जागरूक रहें l
इसी क्रम में आज दिनांक 27 मई, 2025 को 56 बटालियन एन.सी.सी. कैम्प में नागरिक सुरक्षा झाँसी के उप नियंत्रक जय राज तोमर द्वारा समस्त कैडेटों को मानव सृजित एवं प्राकृतिक आपदा के अतिरिक्त आग के प्रकार, उसे बुझाने के एवं उनसे बचाव के तरीके, घायलों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले आने तथा ले जाने के तरीक़े, सांस रुकने पर कृत्रिम श्वसन क्रिया तथा हवाई आक्रमण के दौरान बचाव के विभिन्न तरीकों का अभ्यास कराया गया।
इस कार्य में ए.डी.सी सुनील कुमार सिंह एवं एस.एस.-2/प्रभारी प्रखंड नगरा सुमित गौड़ ने अपेक्षित सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर मेडिकल कोर के मेज़र ईशान, कर्नल ए के सिंह, कर्नल शशी, आर्टेलरी कर्नल ऋषम सरीन, ए आर ओ आगरा कर्नल प्रशांत, सीओ एनसीसी कर्नल आयुष्मान सक्सेना एडम ऑफ़िसर आदि उपस्थित रहे ।
इसी क्रम में कल दिनांक 28 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे रेलवे मालगोदाम के पास सी एन्ड डव्ल्यू डिपो स्थित केबिन के पास मॉक ड्रिल किया जायेगा जिसमें रेलवे अधिकारिओं के साथ रेलवे कर्मचारी तथा अन्य लोग रहेंगे l