धौलपुर- जिले की दिहौली थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी हितेंद्र उर्फ रिंकू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है मामले की जानकारी देते हुए दिहौली थाना प्रभारी बीधाराम अंबेश ने बताया कि 2 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने थाने की पुलिस जा रही थी तभी पुलिस को देख कर राम सिंह का पुरा निवासी हितेंद्र उर्फ रिंकू ठाकुर पुत्र दिलीप सिंह बाबर्दी पुलिस को देख कर मौके से भाग गया मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से अवैध शराब के कुल 288 पव्वे बरामद किए और आरोपी हितेंद्र उर्फ रिंकू के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया थाने में मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी आज जरिए मुखबिर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हितेंद्र उर्फ रिंकू रेहना बाली माता मंदिर के मोड़ पर खड़ा हुआ है जिसके बाद थाने की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई अवैध शराब बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है आरोपी पर पूर्व में भी आबकारी अधिनियम में एक मामला पंजीबद्ध है