झाँसी : अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 725 लीटर अवैध शराब बरामद l

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

झाँसी / आकाश कुलश्रेष्ठ,

जनपद झांसी में राजस्व वृद्धि हेतु एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झांसी अविनाश कुमारउप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग, झांसी की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनांक 27.01.2025 को सुजवाहा नहर, पुनावली, खनियन चौराहा, डेलीग्राम, ग्राम डकोली, वनगुवां व डेरा दातारनगर परवई, निनौरा, अड़जार, ककरबई में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 725 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 3400 किग्रा लहन मौके पर नष्ट कर 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 04 अभियोग पंजीकृत किए गये।

मौके पर दबिश टीम में  मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसीपुलिस थाना रक्साहर्ष बाबू आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 झांसी एवं सुश्री सोनीबाला जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी तथा आबकारी सिपाहीगण सम्मिलित रहे।

साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की शराब/बियर दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया। साथ ही शहर के विभिन्न चौराहों व मदिरा दुकानों के सामने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से मदिरा पान करते लोगों को खदेड़ा गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *