झाँसी: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कर रहे किसी बड़े हादसे का इन्तजार, परिवहन अधिकारिओं के लचर रवैये के चलते बस चढ़ी मोटर बाइक पर, बाल – बाल बचा बाइक सवार l

author
0 minutes, 5 seconds Read
Spread the love

Riport@Akash kulshreshtha

झाँसी – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारीयों के लचर रवैये के चलते आज एक निजी बस उस समय एक चलती मोटर बाइक को टक्कर मारते हुए निकली जब बाइक से एक मजदूर युवक किसी कार्य से जा रहा था बाइक चालक तो किसी तरह छिटक कर दूर जा गिरा किन्तु बस का अगला पहिया बाइक को कुचलता हुआ आगे निकल गया जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई l
घटना झाँसी स्थित इलाइट चौराहा के पास की है जब एक बाइक सवार इलाइट चौराहा के पास स्थित मस्जिद की तरफ जा रहा था तभी पीछे से ठसाठस सवारी भरी, तेज गति से भाग रही एक निजी डग्गामार बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार ने बाइक से कूदकर जान बचाई किन्तु बाइक को बस अगले पहिये से रौंधती हुई आगे निकल गई l
गनीमत रही कि बाइक सवार को कोई खासी चोट नहीं आई, लेकिन पल भर की देरी में ही बाइक सवार बस की अगले पहिये के नीचे आने से जान भी जा सकती थी l

               आखिर यह बस शहर के बीचो-बीच घुसती कैसे हैं ?
सबसे बड़ा सवाल है कि उ० प्र० मुखिया मुख्य मंत्री द्वारा शहर के अंदर बसें न घुसने के आदेश के वाबजूद भी झाँसी शहर के अंदर तंग सड़कों पर जहाँ कार, दोपहिया वाहन, ऑटो टैक्सी, साइकिल सवार आदि का अधिक ट्रैफिक होने के कारण वैसे भी सड़कों पर जगह नहीं रहती उसके वावजूद भी सड़कों पर निजी बसें सरपट भागती नजर आतीं है l
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा हटाए गए अवैध बस स्टैंड फिर पनपे l
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, ए.आर.टी.ओ. प्रवर्तन दल द्वारा कुछ दिनों पहले झाँसी के इलाइट चौराहा के पास, HDFC बैंक, Axis बैंक के सामने , लक्ष्मी गार्डन के पास, प्रमोद पेट्रोल पंप, स्टेशन रोड , चित्रा चौराहा के पास , जीवनशाह रोड आदि स्थानों से संचालित किये जा रहे अवैध बस स्टैंडों को कड़े रूप से हटाया गया था किन्तु 2 – 3 दिन के बाद ही फिर यह स्टैंड पुनः स्थापित हो गए जो कि परिवहन विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता नजर आता है l

बुकिंग सेंटर भी नहीं मानक के अनुरूप l
अगर देखा जाये तो लम्बी दूरी तय करने वाली बस यात्री बस बुकिंग सेंटर के कुछ मानक जैसे बस पार्किंग, यात्रियों के बैठने की सुविधा , यात्रियों के लिए टॉयलेट की सुविधा इत्यादि भी शहर में स्थित किसी भी ट्रेवल सेंटर पर उपलब्ध नहीं l
इससे साफ़ नजर आता है कि योगी सरकार के सिस्टम में कहीं न कहीं, कोई न कोई कमी है या फिर ये सब किसी सिस्टम से चल रहा है l

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *