[ad_1]
बारां5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बांरा-अटरू विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्यों के लिए 182.88 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
राज्य सरकार ने बांरा-अटरू विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्यों के लिए 182.88 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। विधायक पानाचंद ने बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।
विधायक पानाचंद मेघवाल ने बताया कि समग्र शिक्षा विभाग की ओर से चारदीवारी निर्माण के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कोटा रोड बांरा में 3.59 लाख रुपए, राउमावि कलमंडा के लिए 1.58 लाख रुपए, राउप्रावि मंडोला वार्ड में शौचालय निर्माण के लिए 3.72 लाख रुपए, राउमावि समसपुर में मरम्मत कार्यों के लिए 7 लाख रुपए, राउमावि मंडोला में मेजर रिपेयर के लिए 13 लाख रुपए, राउमावि कवाई में चारदीवारी और शौचालय निर्माण कार्यों के लिए 7.31 लाख रुपए, राउमावि कुन्जेड में चारदीवारी निर्माण के लिए 6.94 लाख रुपए, राउमावि मुसईगुजरान में चारदीवारी और निर्माण कार्यों के लिए 50.49 लाख रुपए, राउमावि केरवालिया में चारदीवारी निर्माण के लिए 50.49 लाख रुपए, राउमावि अर्डांद में चारदीवारी के लिए 27.04 लाख रुपए, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल अटरू में शौचालय निर्माण के लिए 3.72 लाख रुपए, राउमावि सकतपुर में वृहद मरम्मत कार्यों के लिए 8 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाकि स्कूलों में भी आवश्यक निर्माण कार्यों की स्वीकृति जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
[ad_2]
Source link