हकीकत, विकास कार्य पर ब्रेक, आमजन से लेकर भाजपा पार्षद, ठेकेदार तक नाराज | Press conference of Pali Municipal Council Chairman Rekha Bhati organized

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

पाली43 मिनट पहले

पाली के नया गांव रोड पर शाम को समय उड़ता रहता है धूंल का गुबार।

3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर नगर परिषद सभापति रेखा भाटी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस ली। जिसमें शहर में विकास की गंगा बहाने के दावे किए गए। बोले कि 71 करोड़ 49 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए। मुख्यमंत्री बजट घोषणा में 25 करोड़ की सड़कें बनवाई लेकिन शहर की हकीकत अगल ही। नगर परिषद का खजाना खाली होन से विकास कार्य रूके हुए है। हाल ही में करोड़ों रुपए के टेंडर निरस्त किए। बकाया रुपए नहीं मिलने से ठेकेदार काम नहीं कर रहे। शहर की सड़कों की हालत खस्ताहाल है। हाल ही में बनाई गई जोधपुर रोड में अभी से गड्डे पड़ गए। नया गांव सड़क का निर्माण कार्य तो शुरू करवाया गया है लेकिन वह कछुए की गति से चल रहा है। यहां हो रहे निर्माण कार्य में भी क्षेत्रवासी गुणवत्ता का अभाव बता रहे है लेकिन नगर परिषद की तकनीकी टीम ध्यान नहीं दे रही।

पाली में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते सभापति रेखा भाटी।

पाली में प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते सभापति रेखा भाटी।

शहर का शहीद भगतसिंह आवासीय योजना हो या मुख्यमंत्री जन आवास योजना। दोनों ही जगह मकान खाली पड़े है। जो पड़े-पड़े जर्जर हो रहे। उनके निस्तारण के लिए भी कुछ नहीं किया जा रहा। रामासिया के निकट बनाई गई नई पाली आवासीय योजना भी अपनी दुर्दशा पर आज आंसू बहा रही है। सीवर लाइन बिछाने के काम में गुणवत्ता का अभाव होने से भैरूघाट क्षेत्र में मकान धंस रहे है। लोगों को नुकसान हो रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। स्थिति यह है कि अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होन से भाजपा के पार्षद तक परेशान है। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार हंगामे हो चुकी है।

पाली के हाल ही में बनाई गई जोधपुर रोड पर हो गया गड्डा।

पाली के हाल ही में बनाई गई जोधपुर रोड पर हो गया गड्डा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *