घर में मचा कोहराम, पारिवारिक कलह की वजह से उठाया कदम | All four died, step taken due to family discord

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

टोंकएक घंटा पहले

पारिवारिक कलह की वजह से महिला अपने 3 बेटियों के साथ कुएं में कूद गई।

पारिवारिक कलह की वजह से महिला अपने 3 बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। जब तक उन्हें तलाशा जाता, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। रात करीब पौने 9 बजे पुलिस ने चारों के शवों को निकालकर पीपलू अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मामला पीपलू थाना इलाके के लाख गांव के बैरवा की ढाणी का है। एक साथ 4 शव मिलने से मृतक महिला के घर में कोहराम मच गया। मृतक महिला करीब 30 साल की थी और उसकी सबसे बड़ी बेटी 4 साल की थी और सबसे छोटी बेटी करीब 1 साल की थी। मृतक महिला खेती बाड़ी का काम करती थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी में सामने आया है कि मृतका और उसकी बहन की शादी एक ही घर में 2 भाइयों के साथ हुई है।

पीपलू थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि लाख निवासी नानी देवी (30) पत्नी मुकेश गुर्जर अपनी बेटी अनुष्का (4), अन्नू (ढाई साल), माध्या (1) दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए निकली थी। वह शाम तक भी घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों करीब 2 किलोमीटर दूर बैरवा की ढाणी के कुएं में लोगों की मदद से गांव के कुएं में महिला की तलाश की, जिसमें लोगों को शव होने का आभास हुआ। ग्रामीणों ने शाम पौने 6 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से एक एक करके चारों के शव बाहर निकाले। रात करीब साढ़े 8 बजे चारों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

जांच के बाद होगा खुलासा
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अभी इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। मृतक महिला और 3 मासूमों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं, जिनका गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। इनकी डेड बॉडी किस वजह से कुएं में मिली है। उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

इनपुट- रामकल्याण सैनी, पीपलू

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *