झाँसी: साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ झाँसी का हुआ गठन, वर्ल्ड साइक्लिंग डे के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन l

author
0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

@आकाश कुलश्रेष्ठ,

3 जून को वर्ल्ड साइक्लिंग डे के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का आयोजन।

साइकिल के अधिक से अधिक उपयोग को प्रोत्साहित करने हेतु एसोसिएशन द्वारा नियमित रूप से चलाए जाएंगे कार्यक्रम।

झांसी। लोगों को साइकिल पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ झांसी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के जरिए लोगों को साइकिल का उपयोग करने से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं शारीरिक लाभ के बारे में जागरूक करेगी।

आगामी 3 जून को ‘ वर्ल्ड साइक्लिंग डे ‘ है जिसके उपलक्ष्य में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ झांसी द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है, इस रैली में स्कूली छात्र – छात्राओं, खिलाड़ियों, विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों/अधिकारियों के अलावा आमजन भाग लेंगे। यह जानकारी आज साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ झांसी ‘ का गठन इसी वर्ष किया गया है जिसका पंजीकरण कर लिया गया है एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ‘ से संबद्ध होने के लिए प्रक्रिया चलायमान है।

3 जून को ‘ वर्ल्ड साइक्लिंग डे ‘ के अवसर पर होने वाली साइकिल रैली नवनिर्मित एसोसिएशन का पहला कार्यक्रम है, इसके बाद एसोसिएशन द्वारा साइकिल के उपयोग को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, स्कूलों एवं कॉलेजों में जहां 18 साल से कम उम्र के बच्चे बाइक आदि से विद्यालय आते हैं उनको ट्रैफिक नियमों के आधार पर, अपनी एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु तथा आर्थिक मितव्ययता हेतु साइकिल का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।

3 जून को होने वाली साइकिल रैली के संबंध और जानकारी देते हुए संस्था के सचिव एडवोकेट अनुराग मिश्रा ने बताया कि रैली में प्रतिभाग करने हेतु कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, रैली में प्रथम/द्वितीय आने के आधार पर पुरस्कृत नहीं किया जाएगा बल्कि रैली को पूरा करने वाले प्रतिभागी स्कूली बच्चों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कारों के लिए चुना जाएगा। रैली का रूट लगभग 4 कि0मी0 का होगा। साइकिल रैली 3 जून 2026 को प्रातः 6 बजे ध्यानचनचंद स्टेडियम से आरंभ होगी तथा चित्रा चौराहा, इलाइट चौराहा तथा बी0के 0डी0 चौराहा होते हुए ध्यानचंद स्टेडियम पर संपन्न होगी।

रैली के मुख्य प्रायोजकों में श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट, दतिया प्रमुख हैं, साथ ही प्रकाश साइकिल्स द्वारा लक्की ड्रॉ के बंपर पुरस्कार के तौर पर हरक्यूलिस साइकिल दी जाएगी, ड्रॉ के द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रज्ञा बुक डिपो एवं बाल भारती इंटर कॉलेज द्वारा ट्रॉली सूटकेस, कलर किट, स्काईबैग, लंच बॉक्स, पेंसिल बॉक्स आदि पुरुस्कार दिये जायेंगे।

अन्य प्रायोजकों में होटल व्यवसाई विजय साहू, एडवोकेट रोमेश अग्रवाल तथा लायंस क्लब के विशेश्वर शुक्ला, जनक्स रेस्टोरेंट, एडवोकेट रजनीश श्रीवास्तव आदि सहयोगी शामिल हैं।

प्रेस वार्ता में साइकिल एसोसिएशन ऑफ झांसी की ओर से प्रमुख रूप से सचिव अनुराग मिश्रा, अरशद खान, एडवोकेट रजनीश श्रीवास्तव, एडवोकेट सचिन साहू, एडवोकेट रोमेश अग्रवाल, अभिषेक खरे, प्रतीक झा, दीपक बचवानी आदि उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *