झाँसी: उ. म. रेलवे, रिटायरमेंट समारोह- नवम्बर 2025 संपन्न l

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

 

@आकाश कुलश्रेष्ठ,

आज दिनांक: 01.12.2025 को मण्डल रेल प्रबंधक झाँसी अनिरुद्ध कुमार द्वारा झाँसी मंडल से सेवानिवृत्त हुए 32 रेल कर्मचारियों को रु. 10.24 करोड़ का समापन भुगतान, भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह स्वरुप स्वर्ण जडित मेडल प्रदान किया गया I सेवानिवृत समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झाँसी स्थित सभागार में किया गया।
 इस दौरान मण्डल से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को पेंशन पेमेंट आर्डर भी जारी किये गये।
इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी आदेश कुमार मिश्र तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक रवि सविता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे I
समारोह के अंत में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध ने सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा उत्तम स्वस्थ्य और सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की । सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *