[ad_1]
![]()
सीकरएक मिनट पहले
फाइल फोटो।
बाबा खाटूश्याम का लक्खी मेला 22 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। लेकिन मेले से पहले 21 फरवरी को बाबा खाटूश्याम के घंटों तक दर्शन नहीं हो पाएंगे। क्योंकि इस दिन बाबा खाटूश्याम का तिलक होगा। ऐसे में 21 फरवरी को मंदिर में दर्शन शाम 5 बजे बाद शुरू होंगे। मंदिर कमेटी ने इसके लिए मंगलवार रात आदेश जारी किया है।
मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालूसिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि इस बार बाबा खाटूश्याम का तिलक 21 फरवरी को किया जाना है। ऐसे में मंदिर में दर्शन फरवरी की रात 12 बजे से ही बंद कर दिए जाएंगे। तिलक होने के बाद मंदिर को 21 फरवरी को शाम 5 बजे दर्शन शुरू होंगे।
आपको बता दें कि विशेष आयोजन और धार्मिक पर्व पर बाबा खाटूश्याम का तिलक और श्रृंगार किया जाता है। ऐसे में मंदिर में दर्शन बंद रखे जाते हैं। वहीं 22 फरवरी से बाबा खाटूश्याम का लक्खी मेला भी शुरू होने जा रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।
[ad_2]
Source link