झाँसी: सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर पर बबीना विधानसभा के बड़ागांव में संगोष्ठी हुई आयोजित।

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

@Akash kulshreshtha.

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे “सम्मान अभियान 2026” के तहत आज बड़ागांव नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में बबीना विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न किया गया।
मुख्य अतिथि रामकिशोर साहू ने अपने संबोधन में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित एवं शोषित वर्गों को समान अधिकार दिलाने हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व की दिशा में अग्रसर करते हैं।
जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह ने बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण और सामाजिक न्याय में योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रेरणादायक हैं और एक न्यायपूर्ण, प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।
  बबीना विधायक राजीव सिंह ने कहा कि आज के वर्तमान युग में सही मायनों में शोषित और मुख्यधारा से छूटे लोगों का उत्थान करने का काम भाजपा की सरकार कर रही है ।भाजपा बाबा साहब के सामाजिक न्याय एवं सबको समान अधिकार के स्वप्न को साकार करने में लगी है ।आज हम सब बाबा साहब को याद करते हुए यह प्रण ले जिस तरह उन्होंने राष्ट्रीयता और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी हमे भी समाज में वही लड़ाई लड़नी है ताकि कोई व्यक्ति सुविधाओं और न्याय से वंचित न हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकिशोर साहू, विशिष्ट अतिथि विधायक राजीव सिंह, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा की गई। मंचासीन गणमान्य व्यक्तियों में अरविंद राजपूत,विनोद नायक,अमरसिंह कुशवाहा,रानू देवलिया, कपिल बिरसैनिया, बृजेंद्रसिंहराजपूत, श्रीलाल अहिरवार, कल्याण वंशकार, जितेंद्र धानुक, राजीव वर्मा, वीरेंद्र वंशकार, प्रवेश अहिरवार शामिल रहे।
इस अवसर पर अनेक नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,संगोष्ठी का समापन बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

यह कार्यक्रम भाजपा अनुसूचित मोर्चा, बड़ागांव मंडल के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर धर्मेंद्र अहिरवार, रवि राजपूत रक्सा, धीरज अग्रवाल, बिरजू कुशवाहा, राहुल कुर्ली, महीपत सिंह यादव, भर्ती शरण नायक, मनोज शर्मा, अजय राजपूत, मारे यादव पालर, सुरेंद्र राजपूत ,पवन राजपूत, ओम मुस्तारिया, बृजकिशोर कुशवाहा,वीरेंद्र वर्मा,राहुल कुशवाहा,हरिकृष्णा कुशवाहा,योगी महाराज पलार,रम्मू महाराज,अखिलेश श्रीवास्तव,पंकज गुप्ता,रमाशंकर कुशवाहा,हरिओम कुशवाहा,सचिनबाबू सैनी,विशाल कुशवाहा,दीपू अहिरवार,बाबा राजा,अजय कुशवाहा,निहाल कुशवाहा,देशराज वंशकार,आदि उपस्थित रहे l

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *