@Akash kulshreshtha.
उत्तराखण्ड शासन ने भी 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाने का निर्णय लिया । इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें एवं विद्युत उपकरण बंद रखे ।
उत्तराँचल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार दीक्षित नें बताया कि यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। डॉ. दीक्षित नें कहा कि यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में आयोजित किया गया है। इस पत्र के अनुपालन में आज रात एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद की गयी , इसका संदेश बहुत बड़ा है. अर्थ आवर 2026 के 20 साल पूरे होने पर दुनिया के 190 से ज्यादा देशों के साथ भारत में भी जागरूक नागरिक इस वैश्विक अभियान का हिस्सा बनें हैं देहरादून में घटाघर चौराहा, उत्तराँचल यूनिवर्सिटी सहित पूरे जिले में गैर ज़रूरी लाइटे एक घंरे के लिये बंद की गयी इतना ही नहीं दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी लाइटे बंद रही l

प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया है।