झाँसी: एस आई आर निर्वाचन तिथि बढ़ाने की मांग चुनाव आयोग से।

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

झांसी: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के महानगर अध्यक्ष नवीवकस बबलू आजाद नेतृत्व में सैकड़ो पार्टी के कार्यकर्ता ने चुनाव आयोग के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर मांग है कि विशेष सघन पुनरीक्षण का समय दो माह के लिए और बढ़ाया जाए। अभी जिस गति से एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है उससे आधे मतदाताओं के भी फार्म नहीं भरे जा सकेंगे एसआइआर की प्रक्रिया में जनता को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 सभी जगह पर बीएलओ 2003 की मतदाता सूची लेकर नहीं जा रहे हैं। ऐसे में लाइन खोजने में बहुत समय लग रहा है। कहीं पर नेट नहीं है तो कहीं पर धीमा चलता है।एक एक नाम खोजने में काफी समय लग रहा है। अधिकांश जगहों पर तो बीएलओ ही नहीं जा रहे हैं जिससे लोगों के फार्म नहीं भर पा रहे हैं। चुनाव आयोग से मांग करते है. कि फार्म भरने का समय कम से कम दो माह और बढ़ाया जाए।
बीएलओ को सभी आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएं जिससे मतदाताओं को किसी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े इसके साथ इस बात की जांच करे की बीएलओ ने फार्म सभी मतदाताओं के घर पहुंचा दिए हैं कि नही झांसी जिले में करीब 19,लाख मतदाता हैं जिनका फार्म भराया जाना है। समय सीमा बढ़ाते हुए बीएलओ को निर्धारित समय से घर-घर भेजना मांग की है ज्ञापन के दौरान अली अहमद कुरैशी रईस अहमद खान जिला अध्यक्ष नदीम रजा विधानसभा अध्यक्ष रशीद बाबा अरवाज ख़ान रईस कुरैशी जरीफ कुरैशी असलम कुरैशी जीशान भाई अंशु मो अरवाज रोहित कुमार प्रदीप राजकुमार आदि सैकड़ो की संख्या में लोगों पर स्थित रहे ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *